आचार्य चाणक्य के 40+ अनमोल विचार जो आपकी जिंदगी बदल देंगे (Chanakya Niti in Hindi)

Spread the love

भाई, सच-सच बताना…

हम लोग नुक्कड़ की चाय की टपरी पर बैठकर घंटों “अंबानी” और “टाटा” की बातें करते हैं, सरकार को कोसते हैं और सोचते हैं कि हम और हमारी किस्मत ही खराब है। लेकिन असलियत यह है कि हम बदलना ही नहीं चाहते। हरदोई (Hardoi) ke Dm chauk या किसी भी शहर की सड़क पर धक्के खाने से अकल नहीं आती, अकल आती है ठोकर खाने से।

​मैं भी पहले यही सोचता था कि दुनिया बहुत अच्छी है, सब अपने हैं। लेकिन जब पाला पड़ा असली दुनिया से, तब समझ आया कि आचार्य चाणक्य हजारों साल पहले जो कह गए थे, वो आज के जमाने का “कड़वा सच” है।

​आज मैं यहाँ कोई भारी-भरकम ज्ञान नहीं झाड़ूँगा। सीधे वो 50 बातें बताऊँगा जो अगर दिमाग में बैठ गईं, तो कल से तेरी चाल और हाल दोनों बदल जाएंगे। चल, चाय खत्म कर और ध्यान से सुन…

भाग 1: सफलता के नियम (Success Rules)

  1. “सीधे पेड़ सबसे पहले काटे जाते हैं और टेढ़े पेड़ बच जाते हैं।” 👉 मतलब: ज्यादा शरीफ मत बन, दुनिया कुचल देगी। थोड़ा टेढ़ा बनना जरूरी है।

  2. “अपने राज किसी को मत बताओ, चाहे वो दोस्त ही क्यों न हो।” 👉 मतलब: जिस दिन दोस्त दुश्मन बनेगा, वो तुम्हारे राज खोलकर तुम्हें बर्बाद कर देगा।

  3. “शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है, यह बुढ़ापे में भी साथ नहीं छोड़ती।” 👉 मतलब: पैसा और जवानी खत्म हो सकती है, लेकिन हुनर (Skill) हमेशा पेट पालता है।

  4. “डर के करीब आते ही उस पर हमला करके उसे खत्म कर दो।” 👉 मतलब: जिस काम से डर लगता है, उसे सबसे पहले करो, डर अपने आप भाग जाएगा।

  5. “जो बीत गया सो बीत गया, समझदार लोग भविष्य की सोचते हैं।” 👉 मतलब: पुरानी गलतियों का रोना मत रो, आगे क्या करना है उस पर फोकस करो।

  6. “सफलता पाने के लिए असफलता के रास्ते से गुजरना ही पड़ेगा।” 👉 मतलब: बिना गिरे कोई सवार नहीं बनता, हारना गेम का हिस्सा है।

  7. “आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है।” 👉 मतलब: आज का काम कल पर टालने वाला इंसान कभी अमीर नहीं बन सकता।

  8. “भाग्य भी उन्हीं का साथ देता है जो मेहनत करते हैं।” 👉 मतलब: लॉटरी के भरोसे मत बैठ, पसीना बहाएगा तभी किस्मत चमकेगी।

  9. “कांटों और दुष्ट लोगों से बचने के दो उपाय: जूतों से कुचल दो या दूर रहो।” 👉 मतलब: नेगेटिव लोगों को मुंह मत लगाओ, उन्हें अपनी लाइफ से ब्लॉक कर दो।

  10. “एक व्यक्ति अपने कर्मों से महान होता है, जन्म से नहीं।” 👉 मतलब: गरीब घर में पैदा होना गलती नहीं, गरीब मरना गलती है। काम बोलता है।

भाग 2: पैसा और धंधा (Money & Business)

  1. “धन को मुसीबत के समय के लिए बचाकर रखना चाहिए।” 👉 मतलब: जब वक्त बुरा आता है, तो सिर्फ बैंक बैलेंस काम आता है, रिश्तेदार नहीं।

  2. “जिसके पास पैसा है, उसी के पास रिश्तेदार और दोस्त हैं।” 👉 मतलब: कड़वा सच है भाई, जेब गर्म है तो सब पूछेंगे, वरना कोई नहीं।

  3. “कर्ज, शत्रु और बीमारी को कभी छोटा मत समझो, तुरंत खत्म करो।” 👉 मतलब: उधारी और बीमारी को पालना नहीं चाहिए, ये दीमक की तरह सब खा जाते हैं।

  4. “बिना जोखिम (Risk) उठाए कोई बड़ा नहीं बनता।” 👉 मतलब: सेफ खेलोगे तो मिडिल क्लास ही रह जाओगे, रिस्क लेना सीखो।

  5. “आय और व्यय (Income & Expense) का हिसाब न रखने वाला नष्ट हो जाता है।” 👉 मतलब: कितना आ रहा है और कितना जा रहा है, इसका हिसाब नहीं रखोगे तो रोड पर आ जाओगे।

  6. “धन कुकर्मों से नहीं, मेहनत और नीति से कमाना चाहिए।” 👉 मतलब: दो नंबर का पैसा सुकून छीन लेता है, ईमानदारी की कमाई में बरकत होती है।

  7. “व्यापार में अपनी कमजोरी किसी को न दिखाएं।” 👉 मतलब: अगर मार्केट में पता चला कि तुम कमजोर हो, तो कंपीटीटर तुम्हें खा जाएंगे।

  8. “कंजूस का धन धरती के अंदर दबे खजाने जैसा है, जो किसी काम का नहीं।” 👉 मतलब: पैसा कमाओ तो उसे सही जगह इन्वेस्ट करो या खुद पर खर्च करो, तिजोरी में सड़ाओ मत।

  9. “जिस देश में सम्मान और रोजगार न हो, वहां नहीं रहना चाहिए।” 👉 मतलब: जहां तुम्हारी कद्र नहीं, वहां रुकना बेवकूफी है। जगह बदल लो।

  10. “गरीब धन चाहता है और जानवर बोलने की शक्ति।” 👉 मतलब: हर किसी की अपनी जरूरत है, लेकिन पैसा सबसे पहली जरूरत है।

भाग 3: दोस्त और दुश्मन (Friends & Enemies)

  1. “सच्चा दोस्त वही है जो दुख और मुसीबत में साथ खड़ा हो।” 👉 मतलब: पार्टी में तो सब आते हैं, जो हॉस्पिटल और थाने में साथ खड़ा हो वही अपना है।

  2. “कमजोर से दुश्मनी और ताकतवर से दोस्ती कभी नहीं करनी चाहिए।” 👉 मतलब: अपनी बराबरी वालों से पंगा लो, शेर के मुंह में हाथ डालोगे तो मारे जाओगे।

  3. “दुष्ट मित्र पर कभी भरोसा न करें।” 👉 मतलब: सांप को दूध पिलाने से वो पालतू नहीं बनता, डंसता ही है।

  4. “मूर्ख से बहस करना पत्थर पर सिर मारने जैसा है।” 👉 मतलब: बेवकूफों को समझाने में अपना टाइम और एनर्जी वेस्ट मत करो।

  5. “शत्रु की कमजोरी जानने तक उसे दोस्त बनाए रखो।” 👉 मतलब: दुश्मन को हराना है तो पहले उसे करीब रखकर उसके राज जानो।

  6. “मुंह पर मीठा बोलने वाले और पीठ पीछे वार करने वाले दोस्त को जहर समझो।” 👉 मतलब: जो सामने “भाई-भाई” और पीछे बुराई करे, उसे लात मार कर निकाल दो।

  7. “लोहे को लोहा ही काटता है।” 👉 मतलब: कमीने इंसान से निपटने के लिए थोड़ा टेढ़ा  बनना पड़ता है।

  8. “सांप, राजा और शेर पर कभी भरोसा मत करो।” 👉 मतलब: पावरफुल लोग कब पलट जाएं, कोई भरोसा नहीं। संभल कर रहो।

  9. “हर रिश्ते के पीछे कोई न कोई स्वार्थ होता है।” 👉 मतलब: यह दुनिया का सबसे कड़वा सच है, बिना मतलब कोई पास नहीं आता।

  10. “हंस वहीं रहते हैं जहां पानी होता है, पानी सूखने पर उड़ जाते हैं।” 👉 मतलब: मतलबी लोग तभी तक तुम्हारे साथ हैं जब तक तुम्हारा फायदा

भाग 4: परिवार और समाज (Family & Society)

  1. “पुत्र वही है जो पिता की बात माने।” 👉 मतलब: बाप के पैसों पर ऐश करने वाला नहीं, बाप का सम्मान करने वाला बेटा असली है।

  2. “दुष्ट पत्नी, झूठा दोस्त और मुंहफट नौकर—ये साक्षात मृत्यु हैं।” 👉 मतलब: अगर घर में क्लेश और धोखेबाज लोग हैं, तो नरक कहीं और नहीं, वहीं है।

  3. “अपनी पत्नी को ही अपनी सबसे अच्छी दोस्त बनाओ।” 👉 मतलब: बाहर वालों से दिल लगाने से अच्छा है घरवाली से दोस्ती करो, घर स्वर्ग बन जाएगा।

  4. “बुढ़ापे में पत्नी का साथ छूटना सबसे बड़ा दुख है।” 👉 मतलब: जवानी में रिश्तों की कद्र करो, बुढ़ापे में अकेलेपन से बुरा कुछ नहीं।

  5. “वो माँ-बाप दुश्मन हैं जो बच्चों को नहीं पढ़ाते।” 👉 मतलब: बच्चे को जायदाद नहीं, शिक्षा दो। अनपढ़ बच्चा जीवन भर गालियां देगा।

  6. “एक ही कोख से जन्मे भाई भी अलग स्वभाव के होते हैं।” 👉 मतलब: भाई-भाई में तुलना मत करो, सबकी अपनी किस्मत और काबिलियत है।

  7. “घर वही है जहां शांति हो।” 👉 मतलब: करोड़ों के बंगले का क्या फायदा अगर अंदर सुकून की नींद न आए?

  8. “मूर्ख बेटे से अच्छा है बेटा हो ही नहीं।” 👉 मतलब: नालायक औलाद पूरी जिंदगी रोने की वजह बन जाती है।

  9. “संसार में तीन ही रत्न हैं—जल, अन्न और मीठे वचन।” 👉 मतलब: हीरा-मोती सब बेकार है अगर पेट खाली है और जुबान कड़वी है।

  10. “अपनी कमजोरी का प्रदर्शन कभी न करें।” 👉 मतलब: घर की लड़ाई घर में रखो, बाहर बताओगे तो लोग तमाशा बनाएंगे।

 

चल भाई, अब बस करते हैं (Conclusion)

देख, बातें तो बहुत हो गईं। पढ़ने को तो तूने 50 कोट्स पढ़ लिए, पर अब फोन लॉक करके वापस उसी पुरानी जिंदगी में लग गया तो सब बेकार है।

यह “मोटीवेशन” की गोली नहीं है जो खाई और काम हो गया। यह कड़वा काढ़ा है। इसमें से अगर तूने 2-4 बातें भी अपनी जिंदगी में उतार लीं न, तो अगली बार जब हम मिलेंगे तो तू रोना नहीं रो रहा होगा कि “जेब खाली है”।

अब तू बता, इनमें से कौन सी बात ने तेरे दिल पर चोट की? या तुझे लगता है कि चाणक्य जी की कोई बात आज के टाइम में गलत है? नीचे कमेंट में लिख दे, अपन सारे कमेंट पढ़ता है।

Thanks 👍 🙏 for visiting our web 

Mauryanempire.in

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *