अगर तुम्हारे दोस्त ऐसे हैं, तो 2026 में तुम्हारी “बर्बादी” पक्की है!

Spread the love

जैसी संगत, वैसी रंगत। चेक कर लो कहीं तुम्हारे ग्रुप में भी तो ऐसे “नमूने” नहीं हैं? 2 मिनट का आर्टिकल पढ़ लो, शायद किसी गलत रास्ते पर जाने से बच जाओ।

​और भाई.. (Noida में ठंड कैसी है?) 🥶

(मजाक कर रहा हूँ, मुझे पता है रजाई से निकलने का मन नहीं कर रहा होगा।)

​देख भाई, मैं आज यहाँ ज्ञान पेलने नहीं आया, तुझे वो बात बताने आया हूँ जो अक्सर हमारे घर वाले बोलते थे— “Beta, doston se hi insaan ki aukat pata chalti hai.”

​कल शाम मैं Sector-18 (Noida) गया था, वहां कुछ लड़के (घर वालों के पैसे से रिचार्ज करवाने वाले बेरोजगार) Thar के बोनट पर बैठकर बातें कर रहे थे। एक बोल रहा था— “भाई आज मैच (Match) पर पैसा लगाते हैं, जैकपॉट लगेगा।”

​बाकी सब भी हाँ में हाँ मिला रहे थे। कसम से यार, तरस आ गया उनपर।

​चाणक्य ने कहा था ना कि “कोयले की दलाली में हाथ काले ही होते हैं।” अगर तुझे 2026 में कुछ उखाड़ना है, तो देख ले कि तू किन लोगों के साथ टाइम खराब कर रहा है।

1. “भाई, एक कश लगा ले..” (The Nashedi Friend)

​तेरे ग्रुप में कोई न कोई ऐसा होगा जो हर बात पर बोलता है— “भाई एक सुट्टा मार ले, सब टेंशन खत्म हो जाएगी।”

​भाई हाथ जोड़कर विनती है, नहीं करूंगा.. मैं तेरे से बोल रहा हूँ उस “नशेड़ी इंसान” को अभी ब्लॉक कर दे।

​ये लोग खुद तो डूब रहे हैं, तुझे भी ले डूबेंगे। संगत का असर बहुत धीरे होता है, पता भी नहीं चलता कब तू “शेर” से “गधा” बन गया। याद रख, अगर तेरे 5 दोस्त “सट्टेबाज” हैं, तो छठा सट्टेबाज तू ही बनेगा।

2. “अरे मुझे सब पता है” (The Ego Guy)

​कुछ लोग होते हैं ना, जिन्हें कोई सलाह दो तो बोलते हैं— “चल, तू मत सिखा मुझे, मैं सब जानता हूँ।”

​भाई इतिहास गवाह है, धनानंद का घमंड उसे ले डूबा था। उसके पास सब कुछ था लेकिन “सुनने” की आदत नहीं थी। अगर तेरे अंदर भी यह Ego आ गया है कि “मैं ही सबसे बड़ा ज्ञानी हूँ”, तो समझ ले तेरा Downfall शुरू हो गया है। (बात कड़वी है, पर सच है)।

3. “कल करेंगे यार..” (The Lazy Gang)

​ये सबसे खतरनाक वायरस है— “Kal Karenge”

“भाई मंडे से जिम पक्का”, “भाई 1 तारीख से पढ़ाई”.. अरे मेरे भाई, वो मंडे कभी आता भी है? घंटा!

​शमशान घाट जाकर देख, वहां सबसे ज्यादा वो लोग सो रहे हैं जिनके पास “कल” के लिए बहुत प्लान थे। जो करना है अभी कर। वक्त किसी के लिए नहीं रुकता।

4. “भाई, ये सब नहीं चलता…” (The Dream Killers) 🚫

​तेरे ग्रुप में एक ऐसा “देवदास” जरूर होगा जो हमेशा रोता रहता है।

तू उसे कोई आईडिया बताएगा— “भाई, यूट्यूब चैनल शुरू करते हैं।”

वो बोलेगा— “अरे भाई, बहुत कम्पटीशन है, तेरा नहीं चलेगा।”

​सुन भाई! ये वो लोग हैं जो खुद तो ज़िंदगी में कुछ उखाड़ नहीं पाए, अब तुझे भी नीचे खींचना चाहते हैं।

केकड़े (Crabs) देखे हैं? अगर एक केकड़ा बाल्टी से बाहर निकलने की कोशिश करता है, तो बाकी उसकी टांग खींचते हैं।

​ये दोस्त नहीं, ये केकड़े हैं।

इनकी बातें सुनकर अगर तूने अपना प्लान ड्रॉप कर दिया, तो बुढ़ापे में खुद को माफ़ नहीं कर पाएगा। इनसे दूर रह, वरना इनका “डर” तेरे अंदर घुस जाएगा।

5. “बाप के पैसे पर अय्याशी” (The Fake Rich) 💸

​ये वो नमूने हैं जो जेब में 100 रुपये नहीं रखते, लेकिन बातें लाखों की करते हैं।

“भाई, iPhone 17 Pro Max लेना है EMI पर।”

“चल भाई, Starbucks चलते हैं, स्टोरी डालनी है।”

​देख भाई, अगर तू इनके साथ रहेगा, तो तुझे अपनी “औकात” कम लगेगी। तुझे लगेगा कि तू गरीब है।

और फिर तू भी उनकी देखा-देखी अपने माँ-बाप की गाढ़ी कमाई को दिखावे (Show-off) में उड़ा देगा।

​याद रख, अमीर वो नहीं जो “दिखता” है, अमीर वो है जो “बनता” है।

उधारी की ज़िंदगी जीकर कोई राजा नहीं बनता। इन “दिखावटी रईसों” को राम-राम बोल और निकल ले।

6. “और बता, भाभी कैसी है?” (The Time Wasters) 🤡

​कुछ दोस्तों के पास दुनिया का सबसे फालतू टॉपिक होता है— लड़कियां और चुगली।

ये जब भी मिलेंगे, बस यही बात करेंगे— “भाई, वो लडकी देखी?”, “भाई, उसका और उसका चक्कर चल रहा है।”

​अरे भाई! दुनिया चाँद पर पहुँच गई और तू अभी भी “मोहल्ले की आंटी” बना हुआ है?

एलोन मस्क और बिल गेट्स जब मिलते हैं, तो वो लड़कियों की बातें नहीं करते, वो “फ्यूचर” और “बिजनेस” की बात करते हैं।

​चाणक्य ने कहा था— “महान दिमाग विचारों (Ideas) की बात करते हैं, और छोटे दिमाग लोगों (People) की बात करते हैं।”

अगर तेरे ग्रुप में बिजनेस, करियर या पैसे की बात नहीं होती, तो समझ ले तू गलत जगह बैठा है।

🔥 CHALLENGE (दम है तो कर):

​भाई अगर तूने यहाँ तक पढ़ लिया है, तो अगर सच में तेरे अंदर कुछ करने की आग है, तो एक काम कर।

​अपने WhatsApp ग्रुप से उस एक दोस्त को Mute या Block कर दे जो दिन भर नेगेटिव बातें करता है।

​अगर कर दिया, तो कमेंट में लिख— “Kachra Saaf” (कचरा साफ़)।

(चल अब सो जा, बहुत रात हो गयी.. Good Night!) 😴

FAQs (सवाल-जवाब)

Q1: अच्छी संगत कैसे बनाएं?

Ans: उन लोगों के साथ बैठना शुरू करो जो “पैसे और आईडिया” की बात करते हैं, न कि “बुराई और चुगली” की। अगर ऐसे दोस्त नहीं मिल रहे, तो अकेले रहो, वो ज्यादा बेहतर है।

Q2: पुराने दोस्तों को कैसे छोड़ें?

Ans: छोड़ने की जरूरत नहीं है, बस टाइम देना कम कर दो। अपनी प्रायोरिटी बदलो, जो तुम्हारे गोल (Goal) के बीच में आए, उसे साइड कर दो।

नोट (Disclaimer):

भाई, इस आर्टिकल की भाषा जानबूझकर थोड़ी “देसी” और एग्रेसिव (Aggressive) रखी गई है ताकि बात सीधा तुम्हारे भेजे में घुसे। हमारा मकसद किसी का दिल दुखाना नहीं, बल्कि सोए हुए शेरों को जगाना है। अगर कोई शब्द बुरा लगा हो, तो माफ़ करना, बस “सीख” लो और आगे बढ़ो! ❤️

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *