
क्या आपको लगता है कि आप सपने देख रहे हैं? या सिर्फ ‘बकलोली’ कर रहे हैं? डॉ. कलाम की वो बातें पढ़िए जो आपकी नींद उड़ा देंगी। अगर मिडिल क्लास होकर भी रजाई में पड़े हो, तो यह आर्टिकल आपके लिए ‘अलार्म’ है।
परिचय: (और मेरे भाई.. जाग रहे हो या सो गए?) 😴
मेरे भाई, सच बताना…
जब रात को 10-11 बजे तुम अपने बिस्तर पर लेटते हो, तो क्या होता है?
क्या तुम्हें अपने भविष्य की चिंता, अपने माँ-बाप की उम्मीदें, और अपनी बेरोजगारी सोने नहीं देती?
या फिर फोन हाथ से छूटते ही तुम घोड़े बेचकर सो जाते हो?
अगर तुम चारपाई पर पहुंचते ही बेहोश (गहरी नींद में) हो जाते हो, तो नाराज मत होना मेरे दोस्त, लेकिन तुम्हारे सपने अभी “सपने” नहीं, केवल “टाइमपास और बकलोली” हैं।
हमारे देश के मिसाइल मैन डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम साहब ने एक बात कही थी जो सीधे कलेजे पर लगती है:
“सपने वो नहीं होते जो आप बेहोश होने के बाद… मेरा मतलब सोने के बाद देखते हैं, अरे सपने तो वो होते हैं जो आपको सोने ही नहीं देते।”
आज MauryanEmpire.in पर मैं तुम्हें कोई बोरिंग किताबी ज्ञान नहीं दूंगा। आज मैं तुम्हें वो कड़वी बातें बताऊंगा जो तुम्हें अपने शरीर की सुस्ती तोड़ने पर मजबूर कर देंगी। यह आर्टिकल उन युवाओं के लिए है जो आँखों में सपने तो रखते हैं, लेकिन शरीर से मेहनत नहीं करना चाहते।
अगर यह padhakar भी तुम्हारा खून नहीं खौला, तो समझ लेना पानी हो चुका है।
1. अपनी “औकात” वाली सोच को आग लगा दो! 🔥
हम मिडिल क्लास और गाँव के लड़कों की एक ही कहानी है। बचपन से हमें और हमारे परिवारों में एक ही कहावत घोट-घोट कर पिलाई गई है—
“बेटा, जितनी चादर हो, उतने ही पैर पसारो।”
लेकिन मेरा मानना है कि ये बात अब 2026 में एक्सपायर (Expire) हो गई है।
भाई, अगर चादर छोटी पड़ रही है, तो अपने पैर मत सिकोड़ो, साला मेहनत करके नई और बड़ी चादर खरीद लो! लेकिन अपने सपनों का कबाड़ा मत करो।
जरा सोचो मेरे भाई:
अगर कलाम साहब ने अपनी “अखबार बेचने वाली औकात” देखी होती, तो क्या वो कभी रामेश्वरम की तंग गलियों से निकलकर राष्ट्रपति भवन तक पहुँचते?
नहीं ना!
उनके पास पैसे नहीं थे, संसाधन नहीं थे, लेकिन उनके पास एक “ज़िद” थी।
जब तक तुम खुद को ‘बेचारा’, ‘गरीब’ और ‘लाचार’ मानोगे, यह दुनिया तुम्हें ‘बेचारा’ ही समझेगी और दबाती रहेगी।
अपनी औकात के दायरे से बाहर निकलो। Risk लो और अपनी कहानी खुद लिखो। याद रखना, इतिहास वो नहीं रचते जिनके पास सब कुछ होता है, इतिहास वो रचते हैं जिनके पास कुछ नहीं होता पर जुनून बेशुमार होता है।
2. “Fail” होने से फटती क्यों है? (डर का धंधा) 😨
हम युवाओं की सबसे बड़ी समस्या फेफड़ों में दम न होना नहीं है। हमारी समस्या यह है— “लोग क्या कहेंगे?”
“अगर मैं फेल हो गया तो बुआ का लड़का हंसेगा।”
“पड़ोसी ताने मारेंगे कि बड़ा कलेक्टर बनने गया था।”
अरे, लोगों का काम है कहना! वो तो तब भी कहेंगे जब तुम कुछ नहीं करोगे।
तुम्हें पता है?
डॉ. कलाम साहब खुद एयरफोर्स (AirForce)का पायलट बनना चाहते थे। वो देहरादून गए इंटरव्यू देने। उनका सपना था आसमान में उड़ने का।
लेकिन वो फेल (रeject) हो गए।
वहां 8 सीटें थीं और उनका नंबर 9वां आया। वो बुरी तरह टूट गए थे।
लेकिन क्या उन्होंने अपनी किस्मत को कोसा? क्या उन्होंने दारू पीकर देवदास बनकर अपनी ज़िंदगी बर्बाद की?
नहीं!
उन्होंने उस हार को अपनी ताकत बनाया और ठान लिया कि “अगर मैं विमान उड़ा नहीं सकता, तो क्या हुआ? मैं ऐसा विमान (Missile) बनाऊँगा जिससे पूरी दुनिया डरेगी!” और उन्होंने वो कर दिखाया।
याद रखना मेरे दोस्त, FAIL का मतलब रुकना नहीं होता। कलाम सर कहते थे:
F.A.I.ल. = First Attempt In Learning (सीखने की पहली कोशिश)।
तो गिरो, मुँह की खाओ, धूल झाड़ो और फिर खड़े हो जाओ। जो गिरता है वही चलना सीखता है।
3. “मुहूर्त” निकलवाना बंद करो (Stop waiting) ⏳
“मैं कल से पक्का पढूँगा”
“अगले सोमवार से जिम जाऊँगा”
“नए साल से सिगरेट छोड़ दूंगा”
ये सब खुद के सपनों की वाट लगाने (Watt lagane) के बेहतरीन तरीके हैं।
तुम किसका इंतज़ार कर रहे हो? कि कोई ज्योतिषी जी आएंगे और बताएंगे कि “बेटा, अब पढ़ने का शुभ मुहूर्त है”?
घंटा!
समय किसी का सगा नहीं होता। जो समय निकल गया, वो करोड़ों रुपये देकर भी वापस नहीं आएगा।
कलाम साहब साफ़ कहते थे—
“इंतज़ार करने वालों के हाथ में सिर्फ उतना ही आता है, जितना कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।”
तो अब तुम ही तय कर लो—
तुम्हें उन टॉपर्स और सफल लोगों का छोड़ा हुआ ‘जूठन’ चाहिए या पूरी की पूरी ‘सफलता’?
अगर पूरा माल चाहिए, तो Start Now!
अभी। इसी वक्त। यह आर्टिकल पढ़ते-पढ़ते फैसला लो कि आज क्या उखाड़ना है।
4. घमंड को जेब में रखो (stay Humble) 🙏
आजकल के लड़कों को देखो।
थोड़ी सी बॉडी बन गई, या YouTube से 2-4 पैसे आ गए, या पिताजी ने बाइक दिला दी… तो चाल बदल जाती है। बात करने की तमीज भूल जाते हैं।
भाई, कलाम साहब को देख।
इतना बड़ा साइंटिस्ट, भारत रत्न, देश का राष्ट्रपति… जिसके इशारे पर परमाणु बम फट सकते थे।
फिर भी वो जमीन पर बैठकर बच्चों से बात करते थे। वो अपना सूटकेस खुद उठाते थे। वो कभी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मांगते थे।
इसे कहते हैं असली इंसान।
अगर थोड़ी सी सक्सेस मिलने पर तुम्हारे पैर जमीन छोड़ रहे हैं, तो संभल जाओ।
कुदरत का नियम है— पेड़ पर जब फल लगते हैं तो वो झुक जाता है, अकड़ता नहीं है।
जो पेड़ अकड़ता है (सूखा पेड़), वो आंधी में सबसे पहले जड़ से उखड़ता है।
अगर बड़ा बनना है, तो पहले Down to Earth (विनम्र) बनो। जो झुकना जानता है, दुनिया उसे सर पर बिठाती है।
5. आराम हराम है (Comfort Zone is Death) ☠️
”कलाम” साहब ने अपनी पूरी ज़िंदगी में कभी “छुट्टी” नहीं ली।
वो आखिरी सांस तक काम करते रहे, लेक्चर देते रहे।
और एक हम हैं… संडे आया नहीं कि खुश हो जाते हैं।
यार, अभी हमारी उम्र ही क्या है आराम करने की?
यह जो 18 से 28 साल की उम्र है, यह “कोल्हू के बैल” की तरह मेहनत करने की है।
अगर अभी तुमने शरीर को आराम दिया, तो बुढ़ापे में पत्थर तोड़ने पड़ेंगे।
और अगर अभी पत्थर तोड़ लिए (मेहनत कर ली), तो बुढ़ापा राजा की तरह बीतेगा।
चॉइस तुम्हारी है— अभी की नींद या बाद का चैन?
निष्कर्ष: यह net Practice नहीं है!
मेरे भाई, यह जो ज़िंदगी चल रही है ना, यह कोई क्रिकेट की Net Practice नहीं है जहाँ आउट होने पर दोबारा मौका मिलेगा।
यह फाइनल मैच (Final match) है।
स्टेडियम खचाखच भरा है। तुम्हारे माँ-बाप, तुम्हारे दोस्त, तुम्हारे दुश्मन—सब देख रहे हैं।
एक ही बार बैटिंग मिलेगी। आउट हुए तो पवेलियन वापस। कोई “दूसरा मौका” नहीं है।
इसे फालतू के आलस, रील देखने, और “बाबू-शोना” के चक्कर में मत गँवाओ।
एक ऐसा सपना पकड़ो जो तुम्हें “पागल और जुनूनी” बना दे।
कलाम साहब तो चले गए, लेकिन उनकी वो आग, वो मिसाइल वाली रफ़्तार तुम्हारे सीने में जलती रहनी चाहिए।
क्या तुम आज से अपनी ‘नींद’ और ‘आलस’ को त्यागने को तैयार हो?
शीशे में देखो और खुद से बोलो— “हाँ, मैं तैयार हूँ।”
FAQs (तेरे सवाल – कड़क जवाब)
Q1: भाई, नींद नहीं लेंगे तो बीमार पड़ जाएंगे, सोना तो ज़रूरी है।
Ans: अरे मेरे ज्ञानी बाबा! सोने के लिए मना नहीं किया। कलाम साहब भी सोते थे। लेकिन वो “सपनों के लिए” सोते थे, “आलस” के लिए नहीं। 6 घंटे की नींद लो, काफी है। पर बाकी 18 घंटे क्या कर रहे हो? वो रजाई में पड़े-पड़े रील देखना नींद नहीं, “बर्बादी” है।
Q2: मेरे पास संसाधन (Resources) नहीं हैं, कैसे करूँ?
Ans: कलाम साहब के पास कौन से संसाधन थे? अखबार बेचकर फीस भरी थी उन्होंने। तुम्हारे पास तो फिर भी 10 हज़ार का स्मार्टफ़ोन है, इंटरनेट है। रोना बंद करो और जो है उसी से शुरुआत करो। जिनके पास इरादे होते हैं, वो बहानों के मोहताज नहीं होते।
Q3: रिस्क लेने से डर लगता है, अगर डूब गए तो?
Ans: डर लगना अच्छी बात है, इसका मतलब तुम जिंदा हो। लेकिन उस डर की वजह से कदम न बढ़ाना “कायरता” है। जहाज बंदरगाह पर सुरक्षित होता है, पर वो वहां खड़े रहने के लिए नहीं बना। सबसे बड़ा रिस्क यही है कि तुम कोई रिस्क नहीं ले रहे। डूब गए तो तैरना सीख जाओगे, पर किनारे बैठे रहे तो कुछ नहीं सीखोगे।
Disclaimer (चेतावनी – जरा गौर करें):
नोट: भाई, यह आर्टिकल सिर्फ जोश दिलाने के लिए है। असली काम तुम्हें टेबल-कुर्सी पर बैठकर करना पड़ेगा। कलाम साहब की फोटो स्टेटस पर लगाने से कुछ नहीं होगा, उनके जैसा तपना पड़ेगा। अगर मेहनत करने का गुदा है, तभी मैदान में आना। वरना भीड़ तो बहुत है। उठो और काम पर लगो!
Thank you for visiting 🙏🙏🙏
ऐसे ही रोंगटे खड़े कर देने वाले आर्टिकल्स के लिए हमारी वेबसाइट पर विजिट करते रहें:
👇👇