
बाप 500 रुपये की खाद के लिए लाइन में लगा है, और बेटा 5000 की टेबल बुक करके ‘स्टोरी’ लगा रहा है। अगर आप भी मिडिल क्लास होकर अमीर दिखने का ढोंग कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपका नशा उतार देगा।
और भाई.. (मूड ठीक है?)
यार, आज सुबह एक बहुत गंदी चीज देखी।
मैं मेरे शहर हरदोई में नुमाइश (Numaish) वाली रोड पर खड़ा था। वहां चाय की दुकान पर एक “छपरी” खड़ा था— बालों में लाल-पीली मेंहदी, कान में सस्ती सी बाली, और बाइक की नंबर प्लेट पर लिखा था ‘Mahakaal’।
हाथ में शायद iPhone (सेकंड हैंड होगा) और मुंह में सिगरेट।
वह अपने दोस्तों के सामने बढ़ा-चढ़ाकर बातें पेल रहा था— “अरे भाई, वो गाड़ी अपनी ही समझो.. कल पार्टी मेरी तरफ से।”
तभी उसके फोन पर घंटी बजी। स्क्रीन पर लिखा था— “Papa Calling”।
उसने मुँह बनाकर फोन काटा और दोस्तों से बोला— “अरे यार, ये बुड्ढा भी ना.. चैन नहीं लेने देता। दिमाग ख़राब कर रखा है।”
मुझे वो ” गुस्सा” नहीं , तरस आया उस Joker पर।
मुझे पता है उसका बाप शायद खेत में पानी लगा रहा होगा या किसी दफ्तर में बाबूजी के सामने खड़ा होगा, और यह यहाँ “रईस” बनने का नाटक कर रहा है।
आज me (Sandeep) तुम्हें कोई कहानी नहीं सुनाऊंगा। आज मैं तुम्हें आईना (Mirror) दिखाऊंगा। अगर इसमें अपनी शक्ल दिख जाए, तो बुरा मत मानना, बस सुधर जाना।
1. 15 हज़ार की नौकरी और 1.5 लाख का फोन? (The Trap)
भाई, यह बीमारी कोरोना से ज्यादा खतरनाक है।
लड़के की सैलरी है 12-15 हज़ार, या शायद वो भी नहीं (बाप के पैसे पर है), लेकिन हाथ में iPhone चाहिए।
क्यों?
क्योंकि “सामने वाली इंप्रेस कैसे होगी?”
मेरे भाई, सुन।
वो सामने वाली तेरे iPhone से नहीं, तेरी औकात से इंप्रेस होगी।
तू EMI पर फोन ले आएगा, दोस्तों में भौकाल (Bhaukaal) बना लेगा, लेकिन महीने की 5 तारीख को जब किश्त (Installment) कटने का मैसेज आएगा ना, तो वो दर्द सिर्फ तुझे पता होगा।
चाणक्य नीति:
दिखावे के लिए लिया गया कर्ज़, दीमक की तरह होता है। बाहर से सब चकाचक दिखता है, अंदर से खोखला।
2. “माँ का पल्लू” और तेरा रिचार्ज (Emotional Reality)
बाप की बात तो सब करते हैं, लेकिन उस माँ का क्या?
कभी गौर किया है? जब तुझे पार्टी के लिए पैसे चाहिए होते हैं और पिताजी मना कर देते हैं, तो वो माँ ही है जो अपनी साड़ी के पल्लू से या चावल के डिब्बे से छिपाए हुए 100-200 रुपये निकालकर देती है।
“ले बेटा, कुछ खा लेना।”
और तू क्या करता है? थू है तेरी जवानी पर!
तू उन पैसों से उस “बाबू-शोना” का रिचार्ज करवाता है जो शायद तुझे छोड़कर किसी सरकारी नौकरी वाले के साथ सेट हो जाएगी।
जिस दिन तुझे समझ आएगा कि वो 100 रुपये माँ ने अपनी इच्छा मारकर तुझे दिए थे, उस दिन तेरे हलक से निवाला नीचे नहीं उतरेगा।
अपना फोकस बदल:
लड़की के पीछे भागना बंद कर, लक्ष्य (Goal) के पीछे भाग। जिस दिन तू सफल हो गया, रिश्ते तेरे घर खुद चलकर आएंगे।
3. बाप का “Phone Cut” करना बंद कर!
यह सबसे नीच हरकत है जो हम करते हैं।
हम दोस्तों के साथ होते हैं, तो पिताजी का फोन नहीं उठाते। हमें शर्म आती है कि “दोस्तों के सामने पापा से क्या बात करूँ?”
अरे भाई! वो आदमी बाहर धूप में, ठंड में इसलिए मर रहा है ताकि तू यहाँ एसी में बैठकर “चिल” कर सके।
जिस दिन वो “साया” सिर से उठ गया ना, उस दिन पता चलेगा कि यह दुनिया कितनी बेरहम है।
अगली बार जब “Papa Calling” आए, तो चाहे तू PM के साथ बैठा हो, फोन उठाना और प्यार से बात करना। असली मर्द वही है जो अपने बाप की इज्जत करे।
4. संगत का “कीड़ा” (Circle of Doom)
तेरे बर्बाद होने की सबसे बड़ी वजह तेरे वो 4 दोस्त हैं जो तुझे रोज शाम को बुलाते हैं।
“भाई, आ जा एक कश लगा ले.. भाई, आ जा वहां चलते हैं।”
तुझे लगता है वो तेरे भाई हैं?
नहीं भाई। वो तुझे अपने जैसा नल्ला (Jobless) बनाना चाहते हैं।
क्योंकि अगर तू सफल हो गया, तो उनकी आँखों में चुभेगा।
आज ही उन दोस्तों को filter कर दे। जो तुझे करियर बनाने की baat करे, बस उसी के साथ रह। बाकी सब भीड़ है। ठीक वैसे ही जैसे जनाजे में सब जाते लेकिन real life में कोई साथ नहीं होता
5. 2026: या तो “Gold” बन या “Bold” हो जा!
अब टाइम पास करने का समय नहीं है। 2026 आ गया है।
टेक्नोलॉजी और Ai लोगों की नौकरियां खा रहा है। अगर तेरे पास कोई स्किल (Skill) नहीं है, तो तू भीड़ में कुचला जाएगा।
Action Plan:
1. Reel देखना बंद कर: वो 3 घंटे जो तू स्क्रॉल करता है, उसमें Video Editing सीख, Coding सीख, या कुछ भी नया सीख।
2. जेब का सच: अपने पर्स में देख। अगर उसमें तेरे खुद के कमाए हुए 500 रुपये नहीं हैं, तो तुझे “पार्टी” करने का कोई हक़ नहीं है।
3. चुपचाप मेहनत: अपने प्लान का ढिंढोरा मत पीट। कमरे में बंद होकर काम कर।
निष्कर्ष: असली “किंग” कौन?
भाई, असली किंग वो नहीं जो बाप के पैसे पर बुलेट घुमाता है।
असली किंग वो है जो अपनी पहली कमाई से बाप को एक नई शर्ट दिलाए, और बाप की आँखों में जो चमक हो, वो दुनिया की सबसे महंगी दौलत है।
तय तुझे करना है—
तुझे “Insta का किंग” बनना है या “जिंदगी का किंग”?
जा, और काम पर लग जा। टाइम कम है! 🦁🚀
🔥 चैलेंज (Challenge):
भाई, अगर तू अपने बाप का असली शेर बेटा है, तो कमेंट में बता कि तेरे पिताजी क्या काम करते हैं? (किसान हैं, मजदूर हैं या नौकरी करते हैं?)
आज शर्म मत करना, सीना ठोक कर बताना! देखते हैं कितने असली शेर हैं यहाँ। 👇
FAQs (सीधे सवाल – सीधे जवाब)
Q1: भाई, दोस्तों को मना कैसे करूँ? वो बुरा मान जाते हैं।
Ans: मान जाने दे बुरा! जो दोस्त तेरी तरक्की में बाधा बने, वो दोस्त नहीं, स्पीड-ब्रेकर है। गाड़ी की रफ़्तार बढ़ानी है तो स्पीड-ब्रेकर छोड़ने पड़ेंगे।
Q2: मेरे पास पैसे नहीं हैं, बिज़नेस कैसे शुरू करूँ?
Ans: धीरूभाई अंबानी के पास कौन सा खजाना था? चंद्रगुप्त के पास कौन सी आर्मी थी? शुरुआत जीरो से ही होती है। फ्री में इंटरनेट है ना? सीख और शुरू कर। बहाने मत बना।
Q3: क्या प्यार करना गलत है?
Ans: गलत नहीं है, पर टाइमिंग गलत है। जब खुद के खाने के लाले पड़े हों, तो किसी और की जिम्मेदारी लेना बेवकूफी है। पहले पैरों पर खड़े हो जाओ, फिर दिल लगाओ।
Disclaimer (चेतावनी):
इस आर्टिकल की भाषा जानबूझकर देसी और सीधी रखी गई है ताकि बात सीधा दिल तक पहुंचे। इसका मकसद किसी की गरीबी का मजाक उड़ाना नहीं, बल्कि युवाओं को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराना है। अगर बुरा लगा हो, तो माफ़ी नहीं मांगूंगा—सुधर जाओ, सब ठीक हो जाएगा! ❤️